सुल्तानपुर: सुलतानपुर:चार साल से वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट,कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
सुलतानपुर के धम्मौर थानाक्षेत्र के उघरपुर निवासी जयसिंह पाल पुत्र राजाराम को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पकड़ में आए आरोपी जयसिंह को पुलिस 4 सालों से तलाश कर रही थी।आरोपी जयसिंह 419,420,467,468,471 जैसे संगीन मुकदमे मे वांछित था।गोसाईगंज एसओ गुलाबचन्द्र पाल ने जयसिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया।जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।