सुल्तानपुर: जिले में नए वोटरों के लिए खुशखबरी, आज और कल दो दिन वोटर लिस्ट में किया जाएगा सुधार
आम चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में मतदाता सूची सुधारने के लिए आखिरी मौका दिया गया है। 9 मार्च दिन शनिवार व 10 मार्च दिन रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बीएलओ पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता सूची वोटर लिस्ट लेकर बैठेंगे। नागरिक केंद्रों पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, जिनका वोट नहीं बना है वह अपना वोट बनवा लें l