सुल्तानपुर: त्रिसुंडी के पास बाइक से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
सुलतानपुर से काम निपटाकर बाइक से घर जा रहे अमेठी जिले के रामगंज थाना अंतर्गत संसारीपुर निवासी 48 वर्षीय जगदीश पुत्र पांचूराम को अज्ञात वाहन ने त्रिसुंडी के पास पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह चोटिल हो गया, स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचवाया। जहां डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।