पूरनपुर: तकिया दिनारपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया खास निवासी शेर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 मार्च की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र सचिन (25) अपनी रिश्तेदारी गांव चांट फिरोजपुर से मोटरसाइकिल द्वारा घर लौट रहा था। रास्ते में गांव तकिया दीनारपुर के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने विपरीत दिशा से आकर टक्कर मार दी। मुकदमा दर्ज।