रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी और सुकेत में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, 51 फीट रावण के पुतले का किया गया दहन
रामगंजमंडी और सुकेत नगर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महोत्सव के तहत दशहरा मैदान में विधि-विधान के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुए रावण दहन को देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दशहरा महोत्सव के दौरान नगर पालिका प्रशासन की ओर से राम बारात का भव्य