स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने गाड़ी चालक से अवैध वसूली कर रुपये छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा छीनाझपटी, लूट एवं अन्य संगीन वारदातों में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने गाड़ी चालक से अवैध वसूली कर रुपये छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में अमन निवासी कैथल ने थाना सिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने वाहन से झुंझुनू (राजस्थान) जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे-52 पर सिवानी क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर अवैध वसूली के नाम पर रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता से ₹ 5,000/- छीन लिए और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
अभियोग में आगामी प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के एएसआई जोगेंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 04.08.2026 को तीसरे आरोपी को ईशरवाल क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विवेक पुत्र सुरेश निवासी कालोद, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी वारदात वाले दिन अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर मौजूद था तथा वारदात में शामिल था।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।