Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

मुजफ्फरपुर में छाई कोलकाता स्टाइल बिरयानी! The Henex Cafe की नई पेशकश ने जीता लोगों का दिल #KolkataStyleBiryani #TheHenexCafe #FoodLovers #Biryani #BiharFood

Musahri, Muzaffarpur | Jul 10, 2026

MORE NEWS

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डी.एल.एड. सत्र 2024–26 का फूड फेयर आयोजित

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर, मुजफ्फरपुर में डी.एल.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं द्वारा फूड फेयर का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में उद्यमिता, प्रबंधन कौशल, टीम भावना, रचनात्मकता तथा भारतीय खान-पान की विविधता को बढ़ावा देना था। फूड फेयर में प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनकी सभी उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर विद्या भारती बिहार के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. सुबोध कुमार तथा सह सचिव डॉ. अंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया, प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना की तथा उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया।

अपने संबोधन में श्री रामलाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करती हैं। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं डॉ. अंकज कुमार ने प्रशिक्षुओं की सृजनात्मकता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट आयोजन क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डी.एल.एड. सत्र 2024–26 का फूड फेयर आयोजित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर, मुजफ्फरपुर में डी.एल.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं द्वारा फूड फेयर का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में उद्यमिता, प्रबंधन कौशल, टीम भावना, रचनात्मकता तथा भारतीय खान-पान की विविधता को बढ़ावा देना था। फूड फेयर में प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनकी सभी उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर विद्या भारती बिहार के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. सुबोध कुमार तथा सह सचिव डॉ. अंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया, प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना की तथा उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। अपने संबोधन में श्री रामलाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करती हैं। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं डॉ. अंकज कुमार ने प्रशिक्षुओं की सृजनात्मकता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट आयोजन क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 6, 2026

Musahri, Muzaffarpur | Aug 6, 2026

नवराष्ट्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पताही के छात्रों ने प्रिंसिपल पर गाली देने और स्कूल में अव्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य सड़क को किया जाम।

नवराष्ट्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पताही के छात्रों ने प्रिंसिपल पर गाली देने और स्कूल में अव्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य सड़क को किया जाम।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 6, 2026