कुरसाकांटा: प्रखंड मुख्यालय में पेयजल संकट, कर्मी खरीदकर पी रहे पानी, दोनों चापाकल सूखे, प्रशासन बेखबर#Jansamasya
कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय में पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्यालय परिसर में मौजूद दोनों चापाकल सूख चुके हैं, जिससे एक बूंद पानी भी नहीं निकल रही है। इस कारण कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में जहां आम लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं, वहीं सरकारी कार्यालय में ऐसी स्थिति हो