कुरसाकांटा: डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत कुर्साकांटा प्रखंड के सात पंचायतों में आयोजित किए गए विशेष विकास शिविर
डॉ. भीमराव अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायतों के विभिन्न अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और सुलभ तरीके से पहुँचाना है।जानकारी देते बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क