दमोह: पठानी मोहल्ला: अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीएमओ से मारपीट, गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों का कोतवाली में हंगामा
Damoh, Damoh | May 19, 2026 दमोह के पठानी मोहल्ला में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम के साथ मारपीट के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी से अभद्रता और धक्का-मुक्की के आरोप में सरफराज बेग व आरिफ बेग उर्फ कल्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारी कोतवाली थाना पहुंचे और घंटाघर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।