कानपुर: बारिश का कहर,बिठूर के टिकरा में भारी बरसात में भरभरा कर गिरी कच्चे मकान की दीवार,महिला की मौत, दो घायल
बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा में भारी बरसात के चलते कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई।मलबे में दबकर 40 वर्षीय महिला रानी देवी की मौत हो गई।दुर्घटना में मृतका के पति छुन्नालाल और बेटा रजत भी घायल हुए हैं।थाना प्रभारी ने बताया घायलों का उपचार कराया जा रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।