कानपुर: ग्रीनपार्क की पिच पर दो दिन प्रैक्टिस करेगी भारत और बांग्लादेश की टीम, यूपीसीए ने जारी किया शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच खेला जाएगा।मैच के पहले दोनों टीम अभ्यास करेंगी। 25 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से बांग्लादेश की टीम अभ्यास करेगी और दोपहर 1:30 बजे से भारत की टीम अभ्यास करेगी। 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से भारत की टीम और दोपहर 1:30 बजे से बांग्लादेश की टीम अभ्यास करेगी। प्रत्येक अभ्यास 3 घंटे का होगा।