मंझिआंव: मझिआंव में मईया सम्मान योजना के सत्यापन के लिए उमड़ी भीड़, पंचायतों में जांच जारी
मझिआंव प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में शनिवार को मईया सम्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन कार्य जारी रहा। सत्यापन केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लाभुक अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पंचायत भवन और शिविर स्थलों पर पहुंचे।प्रशासन द्वारा लाभुकों के आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन का