बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है ।हालांकि पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।