हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत “सायकिल रैली“ का हुआ आयोजन
हर घर तिरंगा अभियान वर्ष 2026 के अन्तर्गत साइकिल रैली का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग भिण्ड द्वारा जिला मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अटेर श्री रविन्द्र वास्कले, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड श्री अजीम खान उपस्थित थे। सायकिल रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक भिण्ड के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
रैली जीवाजी क्लब से प्रारम्भ होकर शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 पर प्रातः 08ः40 सम्पन्न हुई। रैली में शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं किशोरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल विभाग की एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्रीमती बृजवाला यादव, कराते प्रशिक्षक श्री संजय पंकज, श्री बलराम सोनी, रोईंग प्रशिक्षक श्रीमती साधना तोमर, नीरज बघेल एवं ग्रामीण युवा समन्वयक खे.यु.क. विभाग क्रमशः ब्लॉक भिण्ड, अटेर, लहार, बादशाह गुर्जर, शिवशंकर रावत सहित अन्य कार्यालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2026
#भिण्ड
#Bhind
1 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026