टिब्बी: तलवाड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन, जनसंवाद से बढ़ेगा भरोसा
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय के लिए तलवाड़ा गाँव में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। थाना अधिकारी जगदीश गोदारा और नायब तहसीलदार सूर्य देव स्वामी की उपस्थिति में ग्रामीणों की कानून एवं प्रशासन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध अभियान के बारे में बताया।