धौलपुर: अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप, कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया ज़ब्त
रविवार तड़के सुबह अवैध खनन के खिलाफ धौलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में सीओ सिटी मुनेश मीणा के नेतृत्व में जिले के 18 थानों की पुलिस ने एक दर्जन से अधिक गांवों में दबिश दी। यह कार्रवाई तड़के 4 बजे शुरू हुई। सीओ सिटी मुनेश मीणा ने बताया कि यह कार्य योजना अवैध चंबल बजरी के खनन को रोकने और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए तैय