धौलपुर: खाद्य सुरक्षा दल ने छापामार कार्रवाई में पकड़ा 250 किलोग्राम खराब मावा, पालीवाल डेयरी सहित अन्य जगहों से लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए रविवार धौलपुर जिले के राजाखेड़ा के डिगी गांव से कार का पीछा कर आरएसी धौलपुर के पास रुकवा कर जांच की। इस दौरान उसमें लगभग 250 किलोग्राम मावा भरा हुआ पाया गया। मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री द्वारा जांच करवाने पाया कि मावा दूषित और बदबूदार था। इसके बाद मावे का नमूना लेकर ढाई सौ किलोग्राम मा