धौलपुर: अर्टिगा और बाइक की टक्कर में 1 की मौत, 1 घायल
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में सुनीपुर गांव के पास शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल बाड़ी पुलिस को सूचन