पंचकूला: गांव माजरा महताब के एक युवक से कुछ युवकों ने हथियार के बल पर की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव माजरा महताब के एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने हथियारों के बल पर उसके साथ मारपीट की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में मनीष ने बताया कि वह माजरा महताब कालका का रहने वाला है। वह केमिस्ट की दुकान पर दवाई लेने गया था। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचा तो वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे