फरसगांव: बरकई के 'बंधा मतौर' में उमड़ा जनसैलाब, तालाब में उतरे हजारों ग्रामीण, 10-10 किलो की मछलियों ने बढ़ाया रोमांच
ग्राम बरकई में शनिवार को पारंपरिक “बंधा मतौर” कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों ग्रामीण तालाब में उतरकर सामूहिक रूप से मछली पकड़ने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने 10-10 किलो तक की बड़ी मछलियां पकड़ीं, जिससे आयोजन का रोमांच बढ़ गया।ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों के बीच मालगुजार, पुजारी और पटेल द्वारा पूजा-अर्चना के बाद मत्स्य आखेट शुरू हुआ फिर ग्रामीणों ने मछली पकड़ा।