कासगंज: जीएसटी समस्याओं को लेकर व्यापारियों की विकास भवन में बैठक, जाम और मंडी व्यवस्था पर उठाया गया मुद्दा
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीएसटी विभाग एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। व्यापार मंडल ने अमापुर रोड पर लगने वाले जाम से हो रही परेशानी को उठाते हुए गल्ला मंडी का पिछला गेट खोलने और धर्मकांटे को दोबारा संचालित करने की मांग की।