अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत राजपुर में सोमवार को सुबह 11 बजे से जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जहां शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन, अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।