पीरो में होलिका दहन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विवादित स्थलों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, जबकि कई जगहों पर होलिका दहन के स्थल (जगह) में भी बदलाव किया गया है ताकि किसी तरह की तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। एसडीओ ने सोमवार की दोपहर 1:00 के करीब स्पष्ट और सख्त निर्देश जरी किया है।