रामपुर: सांसद घनश्याम लोधी ने क्लेल्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ, कहा- सरकार की योजनाओं से देश बढ़ रहा है आगे
Rampur, Rampur | Mar 5, 2024 रामपुर के सांसद घनश्याम लोधी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होकर सांसद लोधी ने बताया कि सरकार की योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाएँ लगातार लोगों के लिए काम कर रहीं हैं। 2047 तक भारत विश्व गुरु ज़रूर बनेगा काम जारी है।