अतरी: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी
Atri, Gaya | Apr 29, 2026 अतरी प्रखंड क्षेत्र के चिरैयांटाड़ गांव में मंगलवार की देर रात एक प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बाद में दोनों की शादी करा दी ।जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ी बिगहा गांव निवासी चंदन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों को साथ देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया।