सैदपुर: काम के दौरान मजदूर की मौत, पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज पोस्टमार्टम न कराने का आरोप लगाया, जाँच और सहायता की माँग की
खानपुर थानाक्षेत्र के जमीन संदल गाँव निवासी 40 वर्षीय मजदूर अशोक बिंद उर्फ मखन्चू पुत्र कत्तर बिंद की जौनपुर जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी सुखिया देवी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जाँच की माँग की है। मजदूर की असामयिक मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।