बेगूसराय: महिला थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
महिला थाना का SP मनीष ने शनिवार की शाम 4:00 बजे निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था, स्टेशन डायरी, पंजी आदि का बिंदुवार जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर महिला थाना का भी भूमिका अहम है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखना आवश्यक है.