कटेया: एसपी विनय तिवारी ने किया कटेया थाना परिसर का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एसपी विनय तिवारी ने कटेया थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई का जायजा लिया। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनता से बेहतर व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सतर्कता बरतने की बात कही।