पीरटांड: पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की मासिक बैठक स्थगित
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की मासिक बैठक शनिवार को 12 बजे स्थगित कर दी गई। बैठक स्थगित होने से पंचायत समिति सदस्यों में खासा रोष देखा गया। बताया गया कि पंचायत समिति सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होना तथा कई विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक स्थगित की गई।