मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन में ट्रैफिक ब्लॉक के कार्यों के कारण रेल यातायात होगा प्रभावित, अनेक ट्रेनों के बदले रूट
मारवाड़ जंक्शन से मदार रेल खंड के बीच ब्रिज संख्या 588 पर आरसीसी ब्लॉक डालने के कार्य आज शुरू होगा,मारवाड़ स्टेशन अधीक्षक राजू लाल धवल ने बताया कि इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर काठगोदाम को डाइवर्ट किया गया है, अब यह गाड़ी मेड़ता फुलेरा होकर संचालित होगी ,साथ ही जयपुर मारवाड़ रेल सेवा को ब्यावर तक संचालित किया गया है।