मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेल स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर-साबरमती ट्रेन आज से रद्द, अनेक रेल सेवाएं की गईं रीशेड्यूल
मारवाड़जंक्शन के निकट जवाई बांध मोरी बेड़ा स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 675 पर आरसीसी ब्लॉक कार्य के चलते आज रेल प्रशासन ने जोधपुर साबरमती ट्रेन को 1 एवं 2मई को रद्द किया, तो वही साबरमती जोधपुर ट्रेन को दो और 3 में को रद्द किया,मारवाड़ स्टेशन अधीक्षक राजू लाल धवल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अनेक ट्रेनों की सेवाएं रीशेड्यूल की गई है।