ब्यावरा: नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्यावरा में निकाला पैदल मार्च
Biaora, Rajgarh | May 24, 2026 मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में धांधली और विभिन्न परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, 12 वीं सीबीएसई परीक्षा रिजल्ट में बच्चों के साथ हुए अन्याय के विरोध में रविवार को रात 8:00 बजे करीब मध्य प्रदेश के ब्यावरा शहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के द्वारा सड़कों पर पैदल मार्च निकाला गया।