धार: धार में हरीश जायसवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पुलिस अधिकारियों पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से लगाए थे आरोप
Dhar, Dhar | Nov 15, 2025 धार में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आरोप लगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हरीश जायसवाल की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच भी अब धार कोतवाली से पीथमपुर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं।