धार: धार में जनजातीय गौरव दिवस पर कल 15 नवंबर को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय होंगे शामिल
Dhar, Dhar | Nov 14, 2025 धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के समापन एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कल 15 नवंबर को लालबाग परिसर घोडा चौपाटी धार में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे।