जबलपुर: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, जबलपुर पुलिस के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जबलपुर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में 6 दिवसीय सिंहस्थ प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद वर्मा ने किया। इस अवसर पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिले के करीब