कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि कोचिंग संस्थानों और पीजी संचालकों पर दबाव बनाकर छात्रों को कार्यक्रम से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया कि यदि नेता प्रतिपक्ष किसी क्षेत्र में आ रहे हैं, तो लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत उनका स्वागत होना चाहिए। साथ ही यह भी पूछा गया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी और इसके पीछे किसका दबाव है? कांग्रेस का कहना है कि छात्रों की आवाज़ को दबाने की किसी भी कोशिश से लोकतंत्र कमजोर होगा।
Alwar, Alwar | Jun 16, 2026