बक्सर: कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब ने बक्सर शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
Buxar, Buxar | Jul 26, 2025 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह श्रद्धांजलि सभा स्टेशन रोड के कवलदह पोखरा परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शनिवार को आयोजित की गई, जहां पुष्पगुच्छ अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा, “कारगिल के रणबांकुरों को नमन है।