सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त व अधिकारियों ने सफाईकर्मियों के साथ मनाई होली, आयुक्त ने कहा-नगर निगम एक परिवार है
नगर पालिक निगम सिंगरौली के नवागत आयुक्त ने एक नयी परंपरा शुरू करते हुये रविवार होलिका दहन के दिन निगम क्षेत्र के सभी जोनों में पहुंचकर सफाईकर्मियों के साथ होली का त्यौहार मनाया। नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में सफाईकर्मियों के साथ सभी जोनों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक दूसरे को रंग लगाकर तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया गया।