एमएलसी चुनाव के बीच सपा-भाजपा समर्थकों में भिड़ंत
#गोरखपुर। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान बक्शीपुर स्थित DAV पीजी कॉलेज में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी की बाइट लेने और उनकी गाड़ी खड़ी होने को लेकर भाजपा समर्थकों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल, दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
#MLCElection #deoria #BREAKING #facebookreelsviral #UttarPradesh #reelsviralシ
Deoria, Deoria | Oct 23, 2026