बकानी: बकानी लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के घोड़लो ने निशान पर चढ़कर दिया आशीर्वाद
बकानी क्षेत्र में वीर तेजाजी महाराज के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बकानी। वीर तेजाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सोमवार को बकानी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।