सिहोरा: पंचवटी ढाबा के पास कार की टक्कर में युवक की मौत
सिहोरा पुलिस ने बताया की गोसलपुर शर्मा कॉलोनी निवासी 32 वर्षी जितेंद्र तंत्र बाय अपने चचेरे भाई अमन कोटी के साथ उसकी मोटरसाइकिल से उसकी पत्नी को लेने कटनी जा रहे थे। जैसे ही रात्रि के करीब 10:00 बजे पंचबटी ढाबा के पास पहुंचे उसी समय जबलपुर से कटनी की ओर आ रही कार क्रमांक एमपी 22 ca 0355 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।