झांसी: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 जून को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में किया जाएगा घोषित
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2025 उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 जून को घोषित किया जाएगा। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 जून को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम एजेंसी को दे दिया है। परीक्षा परिणाम को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय 16 जून को परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।