बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के समीप रिंद नदी में मिले किशोर के शव की हुई शिनाख्त, किशोर रोशनपुर गांव का था
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के समीप रिंद नदी में एक अज्ञात किशोर का शव रविवार को मिला। पुलिस ने प्रयास किया लेकिन तात्कालिक रूप से शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हालांकि कुछ घंटे बाद शिनाख्त हो गई। मृतक जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव का रहने वाला रोहित निषाद उम्र 15 वर्ष पुत्र राजवीर निषाद निकला। रविवार को दोपहर 12:30 बजे परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे थे।