बंदरा: हत्था थाना परिसर मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के हत्था थाना परिसर में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हत्था थाना अध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने की। लोकेश कुमार चौधरी ने पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।