थरथरी: दयालपुर गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन, कई समाजसेवियों ने लिया भाग
दयालपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के कई समाजसेवियों ने होली मिलन समारोह भाग लिया। होली मिलन कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक-दूसरे के गाल पर गुलाल लगाकर होली की शुभाकामनाएं दी। इसके पश्चात लोगों ने पारंपरिक होली भी गाया। मौके पर समाजसेवियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है।