कांके: मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन आश्रम में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 30वीं बैठक आयोजित
Kanke, Ranchi | Apr 18, 2026 मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में शनिवार दोपहर करीब दो बजे वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 30वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों को संसाधन आधारित आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। रांची को मॉडल कृषि जिला बनाने, कुपोषण व पलायन जैसी समस्याओं के समाधान तथा कृषि व पशुपालन के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई।