अरवल: अंबेडकर वाचनालय अरवल में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की बैठक , बैठक में आंदोलन और संगठन विस्तार का ऐलान
Arwal, Arwal | Jul 12, 2026 बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) जिला इकाई अरवल की बैठक रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर वाचनालय में जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर कुणाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 4 अगस्त को 5 किमी पदयात्रा, संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान चलाने तथा 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का अनशन करने का निर्णय लिया गया।