हसनपुर: हसनपुर में हो रही बारिश के कारण जर्जर मकान का हिस्सा बाइक पर गिरा, पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को मकान गिरवाने के लिए सौंपा
अमरोहा जनपद के हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला (पुराना सिंडिकेट बैंक के पीछे) में मंगलवार को एक जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान हुई, जिसके बाद इलाके में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मोहल्ला होलीवाला निवासी विपिन कुमार अग्रवाल (पुत्र महेन्द्र कुमार अग्रवाल) की बाइक इस घटना में बुरी तरह।