सोमवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भोपाल पहुंचकर यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं महत्वपूर्ण चर्चा की।